कोठी वाले बाबा के आश्रम पर धूमधाम के साथ संपन्न हुआ वेद,शास्त्र, शस्त्र पूजन तथा क्षत्रिय सम्मेलन –

एटा। श्रीराम क्रपा धाम कोठी वाले बाबा के आश्रम पर क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में वेद, शास्त्र एवं शस्त्र पूजन,यज्ञ तथा विशाल क्षत्रिय सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि अभिषेक चौहान द्वारा किया गया व अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नेत्रपाल सिंह चौहान द्वारा की गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार अ.भा. क्षत्रिय कल्याण परिषद एवं अ.भा.क्षत्रिय महासभा के बैनर तले विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार जिलाध्यक्ष के संयोजन में ग्राम कुठिला लायक पुर स्थित कोठी वाले बाबा के आश्रम पर वेद, शास्त्र एवं शस्त्र पूजन तथा विशाल क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि देवो भव: की परंपरा के अनुसार वेद शास्त्र एवं शस्त्र पूजन तथा क्षत्रिय सम्मेलन में पधारे मुख्य अतिथि गणों संगठन के पदाधिकारियों तथा समाज के अन्य सैकड़ों लोगों व प्रमुख समाजसेवी लोगों को माला, पगड़ी, साल तथा सुंदरकांड रामायण की प्रतिज्ञा भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विशनपाल सिंह चौहान ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के वंशज क्षत्रियों की आनवान शान का घोतक भी है, जिसे क्षत्रिय बन्धुओं द्वारा प्रतिबर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
इस मौके पर श्री चौहान ने समाज के लोगों को आगाह करते हुए नशा – शराब जैसे व्यसनों का त्याग करने एवं समाज के उत्थान हेतु हर संभव प्रयास करने की ओर निरंतर सफर जारी रखने पर वल दिया।
उन्होंने नई पीढ़ी के बेटा – बेटियों को उत्तम श्रेणी के पहनावे तथा संस्कारवान व रोजगार परक शिक्षा ग्रहण कराने का सभी को संकल्प भी दिलाया। इसी के साथ सरकार से समानता का अधिकार दिलाने तथा आरक्षण आर्थिक आधार पर दिये जाने व सवर्ण आयोग के गठन कराने की मांग भी सरकार की है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बरीश सिंह राठौर ने समाज की एकता पर वल दिया। अभिषेक चौहान ने कहा कि समाज के उत्थान हेतु सभी मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए। अध्यक्षीय भाषण में नेत्रपाल सिंह चौहान ने सभी आगंतुक क्षत्रिय बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राज बहाद उपाध्याय पत्रकार, डा. गंगा सिंह,बिजेंद्र सिंह चौहान, मनोज भदौरिया, मोन्टू राघव,एपी सिंह चौहान, नेमसिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान, गिर्राज सिंह, भूपेंद्र गुप्ता भामाशाह, जितेन्द्र सिंह राघव, सत्यवान सिंह चौहान, राधारानी पुंढीर,रजनी चौहान, पूनम, सहित सैकड़ों अन्य महिला पुरुष प्रमुख रूप से उपस्थित थे।