
*वाराणसी के ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के शोषण के खिलाफ सड़क पर पत्रकारों की उतरेगी टीम*।
*वाराणसी में स्टैंड एवं पार्किंग के नाम पर ऑटो एवं ई -रिक्शा चालकों से सड़कों पर अवैध वसूली एवं महा नगर के ठेकेदार के सेवादारों की गुंडागर्दी चरम सीमा पर*।
वाराणसी मैनेजमेंट कार्यालय–भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय जी ने वाराणसी सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के समस्त मीडिया अधिकारियों पदाधिकारीयों एवं पत्रकार बंधुओ व सामाजिक कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी साथी कमर कसके तैयार रहें वाराणसी में ऑटो चालकों का जबरदस्त शोषण हो रहा है महानगर में स्टैंड एवं पार्किंग के नाम पर खुलेआम सड़कों पर रसीद काटी जा रही है।
जिला प्रशासन से शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई नगर निगम में भी शिकायत के बाद नगर आयुक्त के ओर से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।
महानगर में अवैध वसूली का नया-नया रास्ता बनाया जा रहा है
प्रधानमंत्री महोदय के संसदीय क्षेत्र को बर्बाद करने की बड़ी साजिश रची जा रही है।
इतना ही नहीं सड़कों पर चालकों का शोषण करने वाले महानगर के ठेकेदार के सेवादार प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय का जयकारा लगाकर अपने अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
जो जांच का विषय है और बड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।
वीडियो में साफ उन्होंने जय मोदी और जय योगी का नारा लगाया है और वही लोग सड़कों पर ऑटो पर लगे हुए पर्दों पर कालिख पोतने का काम करते हैं जयकारा लगाने वाले सेवादार के खिलाफ सिगरा थाने में एफआईआर भी दर्ज हैं।
फ्री में ऑटो चालकों को पर्दा देने वाले कंपनियों से मोटी रकम की मांग भी की जाती है ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष और नेता होने का धौंस दिखाया जाता है। इस तरह के भी मामले आए हुए हैं जिस पर उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है एक सीबीसीआईडी जांच कराई जाएं मामला स्पष्ट हो जाएगा।
श्री पांडेय जी ने बताया कि पत्रकारों को भी गालियां दी जा रही है भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को भी देख लेने की धमकी दी जाती है ऐसे में सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वाराणसी से भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल बजाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने साफ तौर पर कहा की पत्रकार संगठन की ओर से उपरोक्त सेवादारों एवं ठेकेदार के खिलाफ नोटिस भी भेजने की तैयारी की गई है।
पूर्ण वाराणसी के ऑटो चालकों से अपील किया है कि ट्रेड यूनियन के नाम पर जो भी आपको धमकी चमकी दे उसके खिलाफ आप जिला प्रशासन को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग करें।
उन्होंने कहा कि वाराणसी महानगर के ठेकेदार के सेवादारों के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज है उसकी फाइल मंगाई गई है जल्दी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चालकों का शोषण करने वाले लोगों के काले कारनामे को उजागर किया जाएगा।