एटा से मलावन ट्रैक पर दौड़ा डीजल इंजन, ट्रायल सफल वातापीय परियोजना स्थल तक पहुंचेगा कोयला

एटा जिले में विद्युत उत्पादन के लिए जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना प्रारंभ हो चुकी परियोजना स्थल तक मालगाड़ी के माध्यम से सीधा कोयला पहुंचाया जाएगा जिसके लिए रेल लाइन निर्माण का काम पूरा हो चुका है लोको इंजन का ट्रायल होना बाकी रहा गया था, वो भी रविवार को पूरा कर लिया गया है,

जिले में विद्युत उत्पादन की महत्वाकांक्षी योजना जवाहरपुर तापीय परियोजना से उत्पादन प्रारंभ हो चुका है मालगाड़ी के माध्यम से सीधा परियोजना स्थल तक कोयला पहुंचाया जाएगा, एटा से महामृत्युंजय दर्शन दैनिक के लिये वरिष्ठ पत्रकार आशीष तिवारी की Exclusive रिपोर्ट …….

इसके लिए एटा रेलवे स्टेशन से परियोजना स्थल तक लगभग 24 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किया गया है इसके विद्युतीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है वहाँ अब रेल लाइन पर इंजन गुजरने के दौरान मौजूद लोग मालगाड़ी चलाने के लिए दो डीजल इंजन भी रविवार को परियोजना स्थल पर पहुंच गए। मुख्य परियोजना प्रबंधक अजय कटियार ने बताया कि रविवार को परियोजना स्थल पर दो डीजल इंजन पहुंचे,

तीसरा इंजन हरदुआगंज से इनको लेकर आया था परियोजना स्थल पहुंचने पर दोनों ही डीजल इंजन का विधि विधान से पूजन किया गया इन डीजल इंजन को लेकर लोको पायलट अजय कुमार तथा मौजूद रहे,

नवंबर के दूसरे सप्ताह से दौड़ने लगेगी मालगाड़ी,

जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल तक विद्युत उत्पादन के लिए कोयला सीधा झारखंड से आएगा इसके लिए रेल लाइन निर्माण के बाद ट्रैक के सभी प्रकार के परीक्षण हो चुके हैं वहीं रविवार को दो डीजल इंजन भी परियोजना स्थल पर पहुंच गए परियोजना महाप्रबंधक अजय कटियार ने बताया कि संभवतः नवंबर के द्वितीय सप्ताह से इस ट्रैक पर कोयला लेकर मालगाड़ी दौड़ने लगेगी,

बलवीर सिंह व मुख्य लोको निरीक्षक जेके यादव पहुंचे। इस दौरान इंजीनियर बृज गौतम, अनुज यादव, जयवीर सिंह, दीपू, अजय शर्मा, अर्जुन ठाकुर व गिराज कंपनी का स्टाफ मौजूद रहा।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks