आम आदमी पार्टी द्वारा सुनील कुमार पांडे जी को प्रदेश सचिव काशी प्रांत घोषित किया

5 अक्टूबर 2023 मिर्जापुर आम
आदमी पार्टी के काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को विपक्षी दलों की आवाज को दबाने के लिए अघोषित आपातकाल बताया और इसको लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए आगामी चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी दल जांच एजेंसी का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन 2024 के आम चुनाव में इंडिया गठबंधन केंद्र की सत्ताधारी सरकार को उखाड़ कर फेक देगी जनता का भरपूर समर्थन इंडिया गठबंधन के साथ है आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि जिस प्रकार से संजय सिंह को तथाकथित शराब घोटाले में फंसा कर जेल भेजने का कार्य केंद्र की सरकार के सह पर जांच एजेंसी कर रही है इस प्रकार का कार्य लोकतंत्र को समाप्त करने की दिशा में और देश में तानाशाही व्यवस्था लागू करना प्रदर्शित करता है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश और राष्ट्र को सर्वपरी रखते हुए राष्ट्र सेवा को ही अपना धर्म मानती है और जिस प्रकार से पूरे देश में देश की जनता का प्यार और रुझान आम आदमी पार्टी के पक्ष में बढ़ रहा है उससे केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार डरी हुई है और इसी डर का नतीजा है कि सरकार सांसद संजय सिंह को बिना अपराध के एक फर्जी मुकदमे में फंसा कर उन्हें जेल में डालने का षड्यंत्र कर रही है उन्होंने तत्काल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह जी को रिहा करने और इस पूरे प्रकरण की माननीय सुप्रीम कोर्ट के जज के अध्यक्षता में निष्पक्ष जांच की मांग किया