नेत्र परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन

एटा। जलेसर विधानसभा के कोसमा गांव में वात्सल्य आरोग्यधाम में नेत्र परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आचार्य विमल सागर महाराज की जन्मस्थली गांव कोसमा में वात्सल्य आरोग्यधाम में नेत्र परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा केंद्र में आम आदमी चिकित्सा सेवा का लाभ ले सकेंगे। उद्घाटन के बाद उप मुख्यमंत्री द्वारा अस्पताल के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। उप मुख्यमंत्री को वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।


उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई थी। पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद दिखी। उप मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप जैन, एमएलसी आशीष यादव आशू सहित जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

बताया लोस चुनाव जीतने का लक्ष्य
वहीं, राघवेंद्र सिंह राठौर क्षेत्राधिकारी जलेसर, जगदीश सिंह कोतवाल जलेसर, एलआईयू व खुफिया एजेंसी उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks