पथ विक्रेता अधिनियम 2014 का अनुपालन कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है : अभिषेक निगम
वाराणसी

कंफेडेरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 05 अक्टूबर दिन गुरुवार दोपहर 1:00 स्थान पराड़कर स्मृति भवन मैदागिन में प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि योजना एवं असंगठित क्षेत्र के लिए सामाजिक सुरक्षा पर विचार विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पूजा दीक्षित ने कहा कि आज स्वनिधि से समृद्धि पर आयोजित इस कार्यक्रम में हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि आप सभी रेहड़ी पटरी वाले हमारे समाज की सामाजिक रूपरेखा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कोविड जैसी महामारी में आप सभी के लिए पीएम स्वनिधि योजना एक आशा की नई किरण बनकर आई थी पूरे देश में 50 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स अभी तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ ले चुके है आप लोग ही हमारे समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं।आप सभी को आपके उद्यमिता और मेहनत के लिए सलाम! और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं भारतीय जनता पार्टी सदैव पटरी व्यवसायियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।यहां बैठी सभी महिला पथ विक्रेताए हमारे समाज की आत्मा हैं। आप हमारे शहरों की गलियों में अपने सामानों को बेचकर न केवल अपने परिवारों का पालन-पोषण करती हैं बल्कि हमारे व्यापारिक जीवन को भी जीवंत रखती हैं। आप सभी का सड़कों पर हर दिन संघर्ष करने और अपने परिवारों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी मेहनत और संघर्ष को मेरा नमन।
मुख्य वक्ता कंफेडेरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती माया पांडे ने कहा कि अपनी एकजुटता दिखाने का एकमात्र मंत्र संगठन एवं टाउन वेंडिंग कमेटी के माध्यम से लगातार आवाज उठा कर प्रशासन से अधिक से अधिक माडल वेंडिंग जोन बनवाकर स्ट्रीट फूड हब की स्थापना करवा पटरी व्यवसायों के रोजगार की व्यवस्था करवाना है संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिससे किसी भी पटरी व्यवसायी का शोषण ना हो सके।
कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार कार्यक्रम सह संयोजक वाचस्पति मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह जी ने स्वागताध्यक्ष अजय सिंह बॉबी कार्यक्रम का संचालन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम ने किया व धन्यवाद ज्ञापन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने किया।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक अनिल कुमार सरस्वती मिश्रा खुशबू प्रजापति प्रेमचंद पांडे अनूप गुप्ता धर्मराज गुप्ता गौतम साहनी मुन्नी यादव कुंती देवी अर्चना चंदवानी मनोज गुप्ता शीला देवी मनोज यादव राजू शर्मा दीपक रस्तोगी अजय जायसवाल बबलू यादव नंदू गौड़ समेत सैकड़ों पटरी व्यवसायी उपस्थित थे।