
शिक्षक इंटर कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया समाज को स्वच्छ व अपराध मुक्त बनाये जाने का संकल्प
……..
अपराध निरोधक कमेटी ने किया प्रतिभागियों का सम्मान
……….
देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विद्यार्थी : डॉ पवन तूफान
झाँसी- 5 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत जिला अपराध निरोधक कमेटी झांसी के तत्वावधान में जनपद को स्वच्छ व अपराध मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत पैरामेडिकल कॉलेज के सामने स्थित शिक्षक इंटर कॉलेज में कमेटी के सचिव डॉ पवन गुप्ता तूफान के मुख्य आतिथ्य ,कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश निरंजन की अध्यक्षता एवं कॉलेज के प्रवक्ता व कमेटी के विशिष्ट सदस्य डॉ ह्रदेश खरे के संयोजन में विचार गोष्ठी एवं छात्र छात्रा अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय के लगभग 650 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को अपराधों से मुक्त रहने एवं झांसी को अपराध मुक्त व स्वच्छ बनाए जाने की शपथ दिलाई गई ।
कॉलेज परिसर में आयोजित हुए इस समारोह में उपस्थित भारी संख्या में विद्यार्थियों ने कविता व गीतों का आनंद लेते हुए स्वयं को एवं परिवार को अपराधों से मुक्त रखने का संकल्प लिया । डॉ पवन गुप्ता तूफ़ान ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं जब यह अपराध से मुक्त रहेंगे तो निश्चित रूप से हम सब एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर पाएंगे , अध्यक्षता करते हुए अवधेश निरंजन ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने मित्रों का चयन अत्यंत सावधानी के साथ करना चाहिए यदि हमारे अच्छे मित्र होंगे तो हम अच्छे रास्ते पर ही चलेंगे । विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार दोहरे ने कमेटी द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से कमेटी के सभी सदस्यों का सम्मान किया और विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कमेटी के द्वारा विद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों का प्रशस्ति पर देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों मे तनुजा कुशवाहा, श्याम शरण नायक,राजीव शुक्ला, मनोरमा शर्मा, डॉ पप्पूराम सहाय ,तथा विद्यालय परिवार की ओर से चंद्रिका प्रसाद ,डॉ ऋचा अग्रवाल, अर्चना शर्मा, इंद्रेश कुमार पाठक, गीता शेखर,शिव कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, मानवेंद्र यादव, धर्मेंद्र नामदेव ,अभिषेक तिवारी, अखिलेश द्विवेदी ,राजेश कश्यप, नंदकिशोर संजीव कुमार, राकेश , राजू आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.हृदेश खरे व आभार व्यक्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार दोहरे ने किया।