प्रान्त में पशु पालन विभाग की लापरवाही के कारण गोवंशो की मृत्यु हो रही है घायल गोवंशो की सूचना देने के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा

एटा 5 अक्तूबर।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि पूरे प्रान्त में पशु पालन विभाग की लापरवाही के कारण गोवंशो की मृत्यु हो रही है घायल गोवंशो की सूचना देने के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा है।
श्री चौहान ने कहाँ कि ऐसा ही मामला कासगंज जिले के ग्राम बहेड़िया का है जहां जूनियर हाई स्कूल के पास पीपल के पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ी गाय के संबंध में कार्यकर्ता श्यामवीर सिंह चौहान द्वारा डॉक्टर नीरज गोर को अवगत कराया गया लेकिन डॉक्टर साहब के द्वारा कोई इलाज नहीं दिया गया जिसके कारण आज सुबह गोवंश ने दम तोड़ दिया। जब मुझे इस बात की सूचना प्राप्त हुई तो मैंने जिलाधिकारी महोदया कासगंज व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कासगंज को व्हाट्सएप करके अवगत कराया लेकिन कोई अपडेट प्राप्त नहीं हुआ लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने गोवंश का अंतिम संस्कार भी कराया।
श्री चौहान ने कहा कि जब तक ऐसे लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक गोवंशों का भला नहीं हो सकता तथा इस कृत्य की सूचना मै माननीय मुख्यमंत्री जी को तथा उच्च अधिकारियों को भी दूँगा क्योंकि हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी गोवंशो को लेकर काफी चिंतित रहते हैं तथा उनको बचाने का काफी प्रयास भी करते हैं जैसे ही वह सत्ता में आए तो उन्होंने सबसे पहले कट्टी घरों पर रोक लगाई थी जिसके कारण गोवंशो के आशीर्वाद से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री बने तथा गौ रक्षा करना माननीय मुख्यमंत्री जी का प्राथमिकता का कार्यक्रम है लेकिन कुछ तथाकथित डॉक्टर पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं ऐसी ही लापरवाही का वीडियो शाहजहांपुर जिले से भी प्राप्त हुआ था ऐसे लोगों की बजह से सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। ऐसे लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks