एक बार फिर खाकी ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान।”

“एक बार फिर खाकी ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान।”

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा छुट्टी के बाद स्कूल से घर ना पहुंचे 08 वर्षीय बालक को अथक प्रयास के बाद “सीसीटीवी कैमरों” की मदद से ढूंढकर परिजनों के किया सुपुर्द। आज दिनांक 04.10.2023 को समय करीब 14:00 बजे थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्चा कबीर चौहान पुत्र राघवेंद्र चौहान निवासी ग्राम भदवास थाना पिलुआ जनपद एटा जिसकी उम्र करीब 08 वर्ष है जो राम बाल भारती स्कूल में पढ़ता है तथा कक्षा 2 का छात्र है। आज सुबह 6:30 बजे घर से स्कूल के लिए आया था छुट्टी होने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर की क्राइम टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त बालक स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दोस्त कृष्णा पुत्र लेखराज सिंह निवासी अतरौली थाना कोतवाली देहात एटा के घर पर चला गया था जिसे क्राइम टीम के द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा एटा पुलिस का धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks