
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को छ: पेटी अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों 1. विशन कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी नगला जगरूप थाना कोतवाली देहात एटा को नगला जगरूप से पांच पेटी अवैध शराब तथा 2. महेश चंद्र पुत्र भजन लाल निवासी नगला पवल थाना कोतवाली देहात एटा को नगला पवल से एक पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभिक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- विशन कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी नगला जगरूप थाना कोतवाली देहात एटा
- महेश चंद्र पुत्र भजन लाल निवासी नगला पवल थाना कोतवाली देहात एटा।
बरामदगी-
- 6 पैटी अवैध शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्र0नि0 श्री शम्भू नाथ सिंह
2. उ0नि0 श्री संदीप कुमार राणा - उ0नि0 श्री उमेश चन्द्र
- है0का0 सतीश चन्द्र
- का0 सोनू राणा
- का0 पुष्पेन्द्र कुमार
- का0 चिन्तज्वाला
- का0 शशिवेन्द्र