
एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली बडी सफलता, मिरहची पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना मिरहची पुलिस ने थाना मिरहची पर पंजीकृत मु0अ0सं0 228/2023 धारा 498A/304B भादवि व 3/4 डी.पी.एक्ट में वांछित 1. अभियुक्त रामकरन सिंह पुत्र रामनाथसिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मिरहची एटा 2. एक महिला को एटा कासगंज रोड पर सिरसा टिप्पू नहर की पटरी पर कोयला जाने वाले रास्ते से समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही से की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
- रामकरन सिंह पुत्र रामनाथसिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मिरहची एटा।
- एक महिला
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- प्र0नि0 श्री सुभाष सिह कठेरिया
- का0 अमित चौधरी
- का0 प्रमोद कुमार
- महिला हो0गा0 मीरादेवी