खत्री हितकारिणी युवा सभा द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

खत्री हितकारिणी युवा सभा द्वारा वाराणसी के सभी खत्री भाइयों के लिए बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 2 अक्टूबर को पी एन यू ग्राउंड में किया गया। यह बैडमिंटन टूर्नामेंट पूरी तरह मनोरंजन एवं साहचर्य का समागम रहा। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉ अतुल अंजन त्रिपाठी ए सी पी कैंट द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खत्री दीपक बहाल जी रहे।
इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में समाज के कुल 26 खिलाडियों ने हिस्सा लिया जिसमें कि समाज की बेटियों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खत्री युवा सभा के संरक्षक श्री राजीव खन्ना जी ने इस बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं साहचर्य में युवा सभा के बढ़ते क़दमों की सराहना की।
इस बैडमिंटन टूर्नमेंट की समाप्ति के बाद युवा सभा द्वारा खत्री समाज के 10वीं व् 12वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 2022-23) में 90 प्रतिशत व् उससे अधिक लाने वाले मेधावी छात्र जिनके नाम हैं – शुभ टंडन, कुशाग्र खन्ना, प्रथम सेठ, अविरल कपूर, अभिराज कपूर, आर्य कक्कड़, नव्या चावला, रूद्र कपूर, ध्रुव सरीन, रचित बर्मन, ईशान सहगल, वंशज बहल, कविश धवन, प्रथम बजाज एवं अयोधिका कपूर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
इस प्रतियोगिता में युवा सभा के आग्रह पर जजस का पदभार श्रीमती स्मिता टंडन जी, श्रीमती डोली धवन जी, श्रीमती अमिता महरा जी , श्रीमती ऋतू अरोड़ा जी, श्रीमती शैली सेठ जी, श्रीमती लिज़ा कपूर जी, श्रीमती स्वाति पूरी जी एवं श्रीमती ऐश्वर्या कपूर जी ने संभाला था।
बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोनों डबल्स एवं सिंगल्स गेम खेले गए।
विजेताओं में गौतम अरोड़ा’ नव्यम अरोड़ा। , मौलिक टंडन। , संचित, शिवम मेहरोत्रा, मानस कपूर।, अंडर 15 गर्ल्स में विजेता रही शगुन टंडन,