प्रदेश युवा कांग्रेस में होगा संगठनात्मक चुनाव*

पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव इस बार ऑनलाइन होगा। यह एक नयी परंपरा होगी। इसकी शुरुआत प्रदेश कार्यालय से हो गई है।
उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवाओं द्वारा नामांकन 22 सितंबर से 01 अक्टूबर तक किया गया और 3 अक्टूबर को नामांकन पर आपत्ति दर्ज, 4 अक्टूबर को नामांकन की जांच और 5 अक्तूबर को उम्मीदवारों को सीरियल नंबर आवंटित किए जाएंगे। 10 अक्टूबर से 09 नवंबर तक सदस्यता अभियान के साथ वोटिंग भी जारी रहेगी।
इस चुनाव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्रवार अध्यक्ष चुने जाएंगे। 50 रुपये जमा कर ऑनलाइन सदस्यता लेने वाले इन चार पदों के लिए ऑनलाइन ही मतदान करेंगे। विभिन्न पदों के लिए वही नामांकन कर सकेगा, जिसे तीन साल के कामकाज के आधार पर अच्छा कार्यकर्ता के रूप में चुना गया हो।
प्रत्यासियों द्वारा
प्रदेश अध्यक्ष (आवेदन फीस ₹7550)
प्रदेश महासचिव (आवेदन फीस ₹7550)
जिलाध्यक्ष (आवेदन फीस ₹3050)
विधानसभा अध्यक्ष (आवेदन फीस ₹550) ऑनलाइन शुल्क जमा की गई।
तय चुनाव अभियान के लिए प्रदेश कार्यालय में “विद आईवीसी” एप लांच किया गया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुल 13 प्रत्यासियों में से जिला एटा से राहुल कृष्णा यादव ने नामांकन किया
प्रदेश महासचिव के लिए कुल 35 प्रत्यासियों में से राजित कुमार यादव एवं उमेश चंद्र राजपूत ने नामांकन किया
एटा जिलाध्यक्ष पद के प्रवेश राजपूत और विकास गौतम और फरमान अली ने नामांकन किया
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हेतु
1- एटा से रियाज़ अब्बास और आमिर अली
2–अलीगंज से कुमारी प्रमिला राजपूत और विक्रम कुमार कठेरिया
3–जलेसर से प्रियांशु प्रताप और अभिषेक यादव
4मारहरा से पुष्पेंद्र कुमार बघेल और मो सलमान
ने ऑनलाइन नामांकन किया ।