बालिका के अपहरण की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,अपहृता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 88/2020 धारा 363/376 व 3/4 पोक्सो एक्ट भादवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 03.08.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को अलीगंज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा मौके से बालिका को सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- मोहम्मद शहीद पुत्र नसीम शाह निवासी ग्राम हथियापुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा
2- व०उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह
3- उपनिरीक्षक विनोद शर्मा
4- आरक्षी अहिवरन कुमार
5- महिला आरक्षी प्रवेश कुमारी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks