रिपोर्ट : सत्यम शर्मा
बरेली
पुलिस अधीक्षक यातायात ,बरेली श्री राममोहन सिंह द्वारा आज एस एस पी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय,पर जैसे ही गैंगस्टर की सूचना मिलने पर तत्काल गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के आदेश पर गैंगस्टर को गिरफ्तार कर अधिनियम में वांछित अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित करते हुए थाना अलीगंज भेजा गया।
आज दिनांक 27.09.2023 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात,जनपद बरेली द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय पर प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना अलीगंज,जनपद बरेली में पंजीकृत मु0अ0सं0 120/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त/गैंग लीडर रियाज मोहम्मद पुत्र अली बक्श निवासी ग्राम मझगवां थाना विशारतगंज जनपद बरेली को अग्रिम विधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित करते हुए थाना अलीगंज भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रियाज मोहम्मद पुत्र अली बक्श निवासी ग्राम मझगवां थाना विशारतगंज जनपद बरेली।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 120/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना अलीगंज,बरेली।
2.मु0अ0सं0 185/2022 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना अलीगंज,बरेली।