
कासगंज जनपद में आज दिनांक 26 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के केंद्रीय कार्यालय गड़ी हरनठेरा पर मासिक बैठक रखी गई और मासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 साल पुर्व कासगंज कोतवाली में एक भ्रष्ट दरोगा के द्वारा गरीब किसान को छोड़ने के बदले में उसकी महिला से 5 हजार की रिश्वत लेने के बाद भी उसके पति को जेल भेज दिया गया और जब वह महिला अपनी मदद के लिए स्वराज संगठन के पास आई तो पीड़ित महिला की मदद के लिए किसानों द्वारा कोतवाली में धरना दिया गया लेकिन उस भ्रष्ट दरोगा पर कोई भी कार्यवाही नहीं कि गई उल्टा रात का इन्तजार किया गया और जब रात हो गई तो भाजपा नेताओं के दबाव में निहत्थे किसानों को पीटा गया जिसमें 50 से अधिक किसानों के गंभीर चोटे आए इसको लेकर किसान महीने के प्रत्येक 26 तारीख को केन्द्रीय कार्यालय पर बैठक करता है और राज्यपाल,मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री,के नाम ज्ञापन देता चला आ रहा है लेकिन आज तक किसानों को न्याय नहीं मिल सका जिसको लेकर आज किसानों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ नई दिल्ली के नाम ज्ञापन उच्चाधिकारियों के माध्यम से दिया गया इस मौके पर हजारों किसान नेता मौजूद रहे ।।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज कासगंज