एकेडमी बंद करने एवं जान से मारने की धमकी

एकेडमी बंद करने एवं जान से मारने की धमकी
एटा,
एकेडमी में घुसकर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं पर हमला कर दिया। हमले में एक युवा के ज्यादा चोट आई है। मामले की वीडियो वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

रिटायर फौजी रघुराज सिंह निवासी निधौली रोड ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि निधौली रोड पर फिजिकल डिफेंस एकेडमी चलाते है। इसमें लड़के, लड़कियां तैयारी कर रहे है। शनिवार शाम को युवा एकेडमी में तैयारी कर रहे थे इसी दौरान कुछ हमलावर आएं और गाली-गलौज करते हुए युवाओं पर हमला कर दिया।

एक युवा दिनेश के लाठी लगने से ज्यादा चोट आई है। हमलावरों ने एकेडमी बंद करने एवं जान से मारने की धमकी दी है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। मामले में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कोतवाली देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks