
आगरा से BJP MLA योगेंद्र उपाध्याय भी परिवार सहित संक्रमित, राज्य में 3840 मिले नए केस
◾अब उत्तर प्रदेश में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 89756 पहुंची
◾वायरस से कुल 1677 लोगों की मौत हुई
ताजनगरी आगरा में भाजपा के विधायक तथा विधानमंडल में मुख्य सचेतक योगेंद्र उपाध्याय अपने परिवार सहित कोरोना संक्रमित हो गए हैं। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लैब में शुक्रवार को हुई जांच की रिपोर्ट आ गई है। योगेंद्र उपाध्याय के साथ उननके दोनों बेटों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनके घर में पहले पत्नी प्रीति उपाध्याय हुई थीं पॉजिटिव। अब भाजपा विधायक का परिवार होम क्वारेंटीन है। आगरा शहर की दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी और दो बेटे संक्रमित को आगरा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ की सलाह पर विधायक ने खुद को लखनऊ के सरकारी आवास में क्वारंटीन कर लिया है।