मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत करें ऑनलाइन आवेदन- मुख्य विकास अधिकारी

ऑफलाइन व अन्य किसी प्रकार किया गया आवेदन पत्र स्वीकार नही होगा

जनपद एटा

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अवधेश कुमार बाजपेयी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु सामूहिक विवाह के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का ऑनलाइन पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in प्रारम्भ किया गया है जिसके तहत आवेदक द्वारा अपना आवेदन पत्र उक्त वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जायेगा। ऑफलाइन व अन्य किसी प्रकार किया गया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।
उन्होनें कहा कि योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्रता की शर्तें वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर उपलब्ध हैं। आवेदन करने के लिये सम्बंधित आवश्यक अभिलेख जैसे- कन्या एवं वर का नवीनतम फोटोग्राफ, कन्या का आधार कार्ड आवेदक के पिता/अभिभावक का आय प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक एवं उम्र से सम्बंधित प्रमाण-पत्र के साथ जनसेवा केन्द्र, साइबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र से सम्बंधित किसी भी समस्या हेतु कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, एटा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत से सम्पर्क कर समाधान किया जा सकता है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks