पद्मा श्री के लिए नामित होने पर डॉ.रघुनंदन का स्वागत

पद्मा श्री के लिए नामित होने पर डॉ.रघुनंदन का स्वागत

नवमी बार हुए हैं नामांकित
17 वर्षों से कारागार सुधार के क्षेत्र में है सक्रिय

एटा 18 सितंबर। कारागार सुधारो के क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता,कारागार सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन को भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए नवमी वार नामांकित होने पर ब्राह्मण समाज एटा की ओर से एक स्वागत समारोह कर सम्मानित किया गया। कचहरी रोड स्थित अजय उपाध्याय के आवास पर एकत्रित ब्राह्मण समाज के लोगों ने मलयार्पणकर एवं पटका पहनकर डॉ.रघुनंदन का सम्मान किया।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों के बीच विचार व्यक्त करते हुए जिला एटा के ब्राह्मण समाज के संयोजक सोनी वशिष्ट ने कहा कि यह समाज के लिए एक गौरवशाली क्षण है। डॉ रघुनंदन पिछले 17 वर्षों से कारगर सुधारो के क्षेत्र में सक्रिय हैं , उनका योगदान अभूतपूर्व है उनके कारागार सुधार अभियान भारत वर्ष में चर्चित हुए हैं और इन अभियानों ने बंदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हुए जेल में रहते हुए रचनात्मक संकल्पों से जुड़ा है और बंदी जेल में रहते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा रहे हैं।
ब्राह्मण समाज के संरक्षक अजय उपाध्याय ने कहा कि आज पूरा समाज अपने आप को गौरवन्मित महसूस कर रहा है निश्चित रूप से डॉ रघुनंदन की सेवाएं अतुलनीय है हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस बार पद्मश्री निश्चित रूप से मिले।
ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता हरेंद्र सारस्वत ने कहा कि हमारे युवा पीढ़ी को डॉ. रघुनंदन के प्रयासों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे कि हमारी अगली पीढ़ी समाज को गौरवान्वित करने का मार्ग प्रशस्त कर सके।
इस अवसर पर प्रवेश मिश्रा,अतुल दीक्षित,सभासद प्रतिनिधि लोकेश पचौरी, विक्रांत मिश्रा, अनुज उपाध्याय, नितिन मिश्रा, सचिन मिश्रा, रामवीर उपाध्याय, लोकेंद्र मिश्रा एडवोकेट, अमित शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र भारद्वाज, सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks