महापौर ने लगायी वरूणापार जोन में जन चैपाल, शिकायतों का किया गया निस्तारण

मा0 महापौर ने लगायी वरूणापार जोन में जन चैपाल, शिकायतों का किया गया निस्तारण

vadashi वरूणापार जोन कार्यालय में जन चौपाल आयोजित की गई, जन चौपाल में कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 15 शिकायतें जी0आई0एस0 सर्वे में भवनों के बढे गृहकर से सम्बन्धित थी शेष अतिक्रमण, सफाई, निर्माण, जलकल, विद्युत विभाग से सम्बन्धित थी। प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया। जन चौपाल के पश्चात मा0 महापौर जी द्वारा जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक के साथ बैठक की गयी जिसमें गृहकर पर प्राप्त आपत्तियों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण, नामान्तरण निस्तारण, वसूली में अत्यधिक प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जोन के जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक द्वारा कर सम्बन्धित कार्यो में अभूतपूर्व प्रगति लाये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।
जन चौपाल में मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी वरूणापार श्री संजय कुमार तिवारी, उपसभापति, समस्त पार्षदगण, सहायक नगर आयुक्त, कर अधीक्षक, जलकल अभियन्ता, विद्युत अभियन्ता, सफाई निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks