चन्दौली से दिल्ली तक पदयात्रा के लिए निकले अधिवक्ताओं का काफिला आज पहुंचेगा वाराणसी सर्किट हाउस।
वाराणसी

26 वर्षों से लगातार चंदौली जनपद के साथ हो रहे अन्याय को रोकने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप से जनपद का विकास कराकर जनपद को न्याय दिलाने तथा अधिवक्ताओं पर हो रहे लगातार अत्याचार पर रोक लगाते हुए अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू करने की मांग को लेकर दिनांक 08/ 09/ 2023 को चंदौली जनपद से पदयात्रा करते हुए निकले सैकड़ो अधिवक्ताओं का काफिला आज सुबह 11:00 बजे वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचेगा। यहां वाराणसी के अधिवक्ताओं का समर्थन जनसहयोग लेने के बाद यह काफ़िला आगे के लिए रवाना होगा। सभी मीडियाकर्मियों साथियों से अनुरोध है कि वह समय से सर्किट हाउस पहुंचकर इस जनहित के कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता साथियों का सहयोग करें। वाराणसी के अधिवक्ता साथियों से भी अनुरोध है कि वह इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की कृपा करें ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
जन्मेजय सिंह एडवोकेट
अध्यक्ष न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति चंदौली व पूर्व महामंत्री डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली।