
विदिशा,यह दिव्य और भव्य महत्वपूर्ण राधा कृष्ण जी का मन्दिर ग्राम लशकरपुर जिला विदिशा मध्य प्रदेश में है।इसका निर्माण व स्थापना यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मती किरण भट्ट जी के बहुत ही सम्मानित दादा ससुर जी द्वारा कराया गया साथ ही 20 बीघा जमीन भी मन्दिर के लिए समर्पित की गयी है जिसके मालिक खतौनी में राधा कृष्ण जी ही है ।इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य बहुत कम हाथों व परिवारों द्वारा सम्भव हो पाता है।यह राधा कृष्ण जी का मन्दिर इस क्षेत्र का प्रमुख मन्दिर है।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन व शुभ अवसर पर यहाँ भक्त गण आते जाते रहते है पूरा मेले जैसा यहाँ का वातावरण बना रहता है। यहाँ का जन्माष्टमी कार्यक्रम देखते ही बनता है।
अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी की तरफ से यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को व पूरे परिवार को इस पुनीत कार्य व भाव के लिए बहुत बहुत बधाई एवं मंगल कामना व धन्यवाद
जय श्री कृष्णा
जय हो