जलेसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के छापे में तीन को थमाऐ गऐ नोटिस , अन्य झौलाछापों ने गिराऐ शटर

एटा ! नवागत जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिहं एवं सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आज शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम में शामिल सीएचसी जलेसर के अधीक्षक डा. पवन शर्मा द्वारा नगर के अन्दर झौलाछाप एवं अवैध रूप से संचालित पैथलॉजियों पर की गयी छापामार कार्यवाही में क्रष्णा नगर में फर्जी तरीके से संचालित रामअवतार एवं आकाश यादव के क्लीनिकों पर कार्यवाही करते हुऐ नोटिस तामील कराये गऐ है तो वहीं देवराज नामक व्यक्ति द्वारा बिना पंजीकरण कराऐ संचालित न्यू मीत पैथलॉजी पर भी कार्यवाही करते हुऐ नोटिस दिऐ गऐ है ! आज जैसे ही कस्बा जलेसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा झौलाछाप लोगों के विरूद्द कार्यवाही का दौर प्रारम्भ हुआ बैसे ही मोबाइल की घंटिया खनखना उठी और पलक झपकते ही झौलाछाप क्लीनिकों व अवैध तरीके से संचालित पैथलॉजियों के शटर गिर गऐ ! डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने कहा है कि झौलाछाप के विरूद्द अनवरत कार्यवाही जारी रहेगी !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks