
सरेआम बाजार में फायरिंग करने वाले गिरफ्तार
एटा,अलीगंज। गुरूवार को बाजार में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है।
अलीगंज निवासी श्याम शर्मा पुत्र जीवाराम गुरूवार की शाम को सब्जी लेने के लिए नगला पडाव जा रहा था। इसी दौरान कृष्णा गौतम पुत्र अशोक निवासी नगला पडाव एवं सोनू यादव पुत्र पप्पू ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए थे। मामले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा है। मालूम हो कि कृष्णा गौतम एवं कन्हैया शर्मा दोनों ही गैंगेस्टर के आरोपी हैं। पालिकाध्यक्ष के कार्यालय पर पहुंचकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एक प्राथमिकी पूर्व में भी दर्ज है।