संभल व दिल्ली के गैंग ने चुराए थे 32 लाख के पाइप

कासगंज, संभल व दिल्ली के गैंग ने चुराए थे 32 लाख के पाइप

जल जीवन निगम योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बिछाये जा रहे लोहे के पाइपों को चुराने वाले गैंग के एक सदस्य को सहसवान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सहसवान और उझानी के कछला क्षेत्र से चोरी हुए 32 लाख रुपये के 231 लोहे के पाइपों को एक बाग से बरामद कर लिया है। गैंग में सहसवान, कासगंज और दिल्ली के चोर शामिल थे। तीनों फरार है।

सहसवान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि गत दिनों पूर्व जल जीवन निगम योजना के ठेकेदार ताहिर पुत्र शिफातुल्ला निवासी गांव बुझवा थाना हरियावा जिला हरदोई की तहरीर के चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में योजना के तहत पानी टंकी के लिये आए 131 पाइपों के चोरी होने होने का आरोप लगाया गया था। इससे पूर्व उझानी के कछला से 100 पाइप चोरी हुए थे। पुलिस ने छानबीन के आधार पर राकेश पुत्र इतवारी निवासी गांव द्वारिकाला थाना जुनावाई जिला संभल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही से एक लिप्टिस के बाग में छिपाये हुए 231 लोहे के पाइप बरामद हुए। चोर ने बताया चोरी की घटना में उसके साथ दुर्वेश पुत्र रामेश्वर निवासी गांव सिलहरी कोतवाली सहसवान, इंदल उर्फ सोनू पुत्र रामौतार निवासी गांव धानसिंहपुर थाना सहावर जिला कासगंज और सुमन पुत्र त्रिवेणी निवासी साकेत मंडावली ईस्ट दिल्ली है।
पाइपों को मथुरा ले जाने की फिराक में थे चोर

गिरफ्तार चोर ने बताया कि चोरी किए गए पाइपों को उन्होंने एक बाग में छिपा दिया था। यहां से पाइपों को मथुरा ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण नहीं ले जा सके। फरार चोर वाहनों का इंतजाम करने के लिये गए थे। इस दौरान वह मौके पर रह गया था। इस वजह से वह पकड़ा गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks