बच्चों को अपना लक्ष्य तय कर अपना कार्य संपादित करना चाहिए

सिंदरी (घनबाद)2सितम्बर ।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिंदरी के प्राचार्य श्री सुनील पाठक एवं प्रभारी महोदय श्रीमती रंजना सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश शर्मा के सुपुत्री सुश्री जूही शर्मा का परिचय कराते हुए कहा कि हमारे विद्यालय की चतुर्थ कक्षा से इंटर तक पढ़ाई कर जूही शर्मा एक सम्मानित पद पर कार्यरत है जो हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है । जूही शर्मा को प्राचार्य श्री सुनील पाठक एवं प्रभारी महोदय श्रीमती रंजना सिंह ने सम्मानित किया एवं कक्षा 1 2 वीं की बहने माया कुमारी और रिद्धिमा सिंह द्वारा सुंदरकांड की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया । जूही शर्मा ने सभागार में बैठे बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं की हम बच्चों को अपना लक्ष्य तय कर अपना कार्य संपादित करना चाहिए तभी हम सफल होंगे और अपने विद्यालय समाज और देश का नाम गौरवित करते हुए अपनो और देश का सर्वांगीण विकास कर सकेंगे ।

“लक्ष्य ना ओझल होने पाए कदम मिलाकर चल
मंजिल तेरी पग चुमेगी आज नहीं तो कल ।”
और इन्हीं बातों के साथ अपना स्थान ग्रहण की ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks