पति ने ही अपनी पत्नी को निर्वस्त्र किया। उसको गांव में घुमाया

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से एक भयावह वीडियो सामने आया है। यहां एक पति ने ही अपनी पत्नी को निर्वस्त्र किया। उसको गांव में घुमाया। पति के ही घरवाले उसका वीडियो बनाते रहे। बाद में उसे वायरल कर दिया।

महिला की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के छह महीने बाद वह एक लड़के के साथ चली गई। करीब एक साल बाद वापस लौटी तो उसके ससुराल वाले वहां पहुंचे और जबरन महिला को अपने घर उठा लाए। उसके बाद दरिंदगी की।

इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पति समेत 4 को गिरफ्तार किया गया है। सीएम ने कहा है, किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks