प्रधानमंत्री आवास योजना,अधिकारी मौन तो फरियाद सुने कौन

इटावा/इकदिल
आदर्श नगर पंचायत इकदिल मे प्रधानमंत्री आवास योजना को अधिकारी लगा रहे पलीता
इकदिल मे प्रधानमंत्री आवास योजना एक रोजगार योजना की तरह साबित हो रही है
आदर्श कही जाने वाली नगर पंचायत इकदिल मे प्रधानमंत्री आवास योजना मे पक्के व दो मंजिला मकानों को दिया गया प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
प्रधानमंत्री आवास मे दलाली चरम सीमा को पार कर रही है
फार्म भरने से होती है भ्र्ष्टाचार की शुरुआत
पात्र हो तो भी अधिकारी की चौखट पर प्रसाद चढ़ाओ और पात्र नहीं हो तो डबल चढ़ाओ
प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना उन गरीबो के लिए है जिन पर रहने के लिए पक्के मकान नहीं है
यहां तो अधिकारी इतने मेहरबान है की जिन पर दो मंजिल मकान है उनको भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे रहे है
जो वास्तव मे पात्र है और उस पर देने के लिए कुछ नहीं तो उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है
प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त आते ही लेने की प्रकिया शुरु
लाभान्वित व्यक्ति के दरवाज़े पर रकम की वसूली के लिए अधिकारी द्वारा भेजे गए बिचोलियो का आना जाना शुरू
बिचोलियो का कहना अगर रकम नहीं दी तो दूसरी किस्त नहीं मिलेगी
क्या करे क्या न करे लाभान्वित व्यक्ति की उलझनों का बढ़ना तय
मजबूरी बस उसे रकम देनी होगी अगर दूसरी किस्त चाहिए तो
इसमें बिचोलियो से लेकर अधिकारी की होती है मौज
प्रधानमंत्री आवास योजना की अगर सही तरह से जाँच की जाये तो सरकारी पैसे का जो बंदर बाँट हुआ है वह सारा सच सामने आ जाये
प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना का कार्य जिला परियोजना अधिकारी के हाथ मे दिया गया है
योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँचे
लेकिन योजना का लाभ उनको मिल रहा है जिनके मकान पहले से ही दो मंजिल के बने है
वह उस रकम से कोई आवास निर्माण नहीं करा रहे है बस खाना पूर्ति कर रहे है
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सही पात्र तक पहुंचे
तभी प्रधानमंत्री आवास योजना सफल होगी
वरना अधिकारी मोदी जी की योजना को बट्टा लगाने मे कोई कमी नहीं कर रहे
इकदिल नगर पंचायत मे सबसे ज्यादा भ्र्ष्टाचार हुआ है इकदिल मे इस योजना की जाँच उच्च अधिकारियो द्वारा हो जिससे योजना का लाभ सही पात्र को मिल सके