ऐतिहासिक बिदाई देख अजय गोस्वामी हुए भावुक, अधिकारियों के आदेश को बताया “राज आज्ञा”,

एटा ब्रेकिंग…

एटा में लगातार 4 वर्षों से सफल नाजिर रहे अजय गोस्वामी का 31 दिसंबर को हुआ रिटायरमेंट, उनके समस्त कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और सैकड़ों सुभचिंतकों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की प्रशंशा करते हुए भावुक होकर उन्हें शाल पहनाते हुए उपहार देकर उन्हें दी बधाई, ऐतिहासिक बिदाई देख अजय गोस्वामी हुए भावुक, अधिकारियों के आदेश को बताया “राज आज्ञा”,

एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी,अलीगंज एसडीएम वेदव्रत आर्या, डीआईओएस सहित अन्य कई अधिकारियों ने उन्हें दी बिदाई,

एटा के तेज तर्रार डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने रिटायर हुए नाजिर अजय गोस्वामी के नाजिर पद के सफल कार्यकाल की प्रशंशा करते हुए उन्हें बिदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और उनके स्वस्थ्य रहने की ईश्वर से कामना की,

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार और अन्य सभी अधिकारियों और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नाजिर अजय गोस्वामी जी की कार्यशैली की प्रशंशा कर उन्हे सब ने उनके स्वास्थ्य के स्वस्थ रहने की कामना की है,

वही जब आखिर में नाजिर पद से रिटायर्ड हुए अजय गोस्वामी जी ने अपना संभोद्न दिया तो उन्होंने अपने साथियों को सफल कार्यकाल की टिप्स देते हुए अधिकारियों द्वारा बताए गए कार्यों को “राज आज्ञा” बताया और सफल नौकरी करने के टिप्स दिए, आखिर मेंभावुक होकर कार्यक्रम में आए समस्त लोगों का आभार प्रकट किया,

इस अवसर पर वीरेश तिवारी रिकॉर्ड रूम प्रभारी,अनिल चतुर्वेदी एडवोकेट (ADGC), आर.बी.द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार, राजेश शर्मा सेवा निवृत, दीपक सक्सेना “प्रशासनिक अधिकारी”, अनुपम मिश्रा सुदीप मिष्ठान भंडार, सहित सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद रहे और उन्हें सेवानिवृत होने पर सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks