पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी समाजवादी पार्टी की साइकिल में हुए सवार

मध्य प्रदेश के रण में संग्राम, मऊगंज विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी समाजवादी पार्टी की साइकिल में हुए सवार: अखिलेश यादव के हाथों ली सदस्यता, सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से होगे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी*
*!!.विंध की सियासत में मध्य प्रदेश शासन की पूर्व उमाभारती के  रहे पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी खासमखास.!!*

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता, मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों ली सदस्यता ली l वर्ष 2008 में भारतीय जनशक्ति पार्टी से मऊगंज से विधायक एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता लक्ष्मण तिवारी ने सपा का दामन थाम लिया है l उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों सदस्यता ली है। सदस्यता के समय लक्ष्मण तिवारी के साथ उनके निज सहायक मयंक चतुर्वेदी मौजूद थे।
*भारतीय जनशक्ति पार्टी से रह चुके है विधायक……*
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा स्थापित भारतीय जनशक्ति पार्टी से लक्ष्मण तिवारी ने राजनीति की शुरुआत की। वह 2008 के विधानसभा चुनाव में मऊगंज से पहली बार विधायक बने। पर 2013 के विधानसभा चुनाव में उमा भारती के दल कहे जाने वाले भारतीय जनशक्ति पार्टी का भाजपा में विलय हो गया।
ऐसे में बीजेपी ने लक्ष्मण तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया। पर तिवारी कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना से चुनाव हार गए। तब 2018 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण तिवारी की जगह भाजपा ने प्रदीप पटेल काे चुनाव लड़ाया। वह जीते भी। ऐसे में तिवारी निर्दलीय चुनाव लड़ गए। फिर भी उनको 10 हजार से ज्यादा वोट मिले।
*सिरमौर से होंगे सपा प्रत्याशी….*
समाजवादी पार्टी से सदस्यता लेने के बाद लक्ष्मण तिवारी सिरमौर विधानसभा से सपा के उम्मीदवार होंगे। तिवारी के नाम की सिर्फ घोषणा बाकी रह गई है। वहीं बसपा ने रिटायर पुलिस अधिकारी वीडी पाण्डेय को उम्मीदवार बना दिया है। जबकि भाजपा से वर्तमान विधायक दिव्यराज सिंह का सिरमौर से चुनाव लड़ना तय है।
इसी तरह कांग्रेस से राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री राजमणि पटेल, प्रदीप सिंह पटना और पूर्णिमा तिवारी के इर्द गिर्द टिकट घूम रही है। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी पूर्व विधायक राजकुमार उरमलिया या फिर सरिता पाण्डेय के नाम की घोषण कर सकती है। कुल मिलाकर इस बार सिरमौर का मुकाबला दिलचस्प होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks