
एटा ! जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में आठ दिन पूर्व हुई स्कूली छात्रा की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के बाद उसके परिवार को ढांढस बंधाने कासगंज जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप पहुंची ! उन्होने गांव पहुंच कर पीडित परिवार से बातचीत कर हाल चाल जाना। साथ की घटना के बारे में संपूर्ण जानकारी जुटाई। परिवार से मिलने पहुंची भाजपा नेता श्रीमती रत्नेश कश्यप ने परिवार को न्याय के लिऐ हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप ने अधिकारियों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई और जल्द कार्यवाही करने को निर्देशित किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने कहा कि उनकी सरकार अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य कर रही है।छात्रा की हुई निर्मम वीभत्स हत्या जैसी घटना बेहद निंदनीय है , सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा और घटना में शामिल अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप ने कहा की वह स्वयं ही एक महिला है और महिलाओं की समस्याओं को बेहतर समझ सकती है ।पीड़ित परिवार का दुख भी मैं समझ सकती हूं।परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में ईश्वर पीड़ित परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।