बागेश्वर धाम की कथा में विधायक के द्वारा की जा रही करोड़ों रुपए की वसूली

*!!.बागेश्वर धाम की कथा में विधायक के द्वारा की जा रही करोड़ों रुपए की वसूली.!!*
*53.बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र: अधिकारी कर्मचारी बेहद परेशान कथा आयोजन में जो रुपए नहीं दे रहे उनके ऊपर कार्यवाही का भय*

देश विदेश में विख्यात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर महाराज की कथा इन दोनों छतरपुर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्य प्रदेश का हर राजनेता कथा करवाने के लिए ललियत है नेता को भरोसा है कि महाराज की कथा हो जाने से उसकी जीत हो जाएगी यही कारण है कि बीते एक वर्ष तक महाराज की कथा मध्य प्रदेश के राजनेताओं के पास बुक की जा चुकी है। अगले माह बड़ामलहरा विधानसभा में 11, 12 व 13 सितंबर को बागेश्वर महाराज की कथा की जाना प्रस्तावित हुई है। मुख्य आयोजन करता क्षेत्र के बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी है। जो बीते एक माह से कथा में खर्च की जाने वाली राशि से 100 गुना अधिक अधिकारी कर्मचारियों से वसूलने के लिए प्रयास कर रहे हैं, नाम न छापने की शर्त पर सैकड़ो कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि विधायक स्वयं फोन करके चंदा वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं विधायक का कहना है कि चाहे कुछ भी करो पर रुपए चाहिए हैं बहुत बड़ा आयोजन है। जो भी अधिकारी कर्मचारी इस कथा में सहयोग नहीं करेंगे उनके ऊपर किसी न किसी कारण कार्यवाही कर दी जाएगी। अब ऐसे में अधिकारी कर्मचारी डरे और सहमे हुए हैं वह क्षेत्र की जनता के लिए कामना करके रुपए कमाने की जगत में लगे हैं कि आने वाले समय में कथा के आयोजन में वह रुपए एकत्रित कर सके। तो वही कुछ प्रबुद्ध नागरिकों ने विरोध दर्ज कर कहा है कि ऐसी कथा नहीं होना चाहिए जिसमें अधिकारी कर्मचारी से दबाव बनाकर रुपए लिए जाएं। माना जा रहा है कि उक्त बातें कथा वाचक महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संज्ञान में आ गई हैं तो संभावना है कि वह कथा भी स्थगित कर सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks