
एटा ! आज गुरूवार को अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा कासगंज रोड के ग्राम गिरौरा पर फर्जी तरीके से संचालित राधाक्रष्ण हॉस्पीटल सहित कस्बा मारहरा में किचौरा रोड पर झौलाछाप पुष्पा राजपूत का अवैध जच्चा बच्चा क्लीनिक तथा नगर पालिका मारहरा के सामने सी.पी. सिहं के क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही करते हुऐ नोटिस तामील कराऐ गऐ है ! छापामार कार्यवाही से कस्बा मारहरा में झौलाछाप चिकित्सकों में हडकंप के हालात रहे !