
एटा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश त्रिपाठी के निर्देशन में आज गुरूवार को डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार द्वारा ब्लॉक सकीट क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा मलावन में फर्जी तरीके से चालू बासू हॉस्पीटल को सीज किया गया है ! बासू हॉस्पीटल के सीज होने की खबर फैलते ही मलावन में फर्जी तरीके से चल रहे सभी क्लीनिक व हॉस्पीटलों के शटर गिर गऐ तथा झौलाछाप नौ दो ग्यारह हो लिऐ ! डा. सर्वेश कुमार ने कहा है कि झौलाछाप के विरूद्द अभियान लगातार जारी रहेगा !