आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ संपूर्ण मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाना चाहिए

*मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सूचना निदेशालय में मिलेगा आयुष्मान कार्ड*
*अधिमान्यता  एवं गैर मान्यता प्राप्त रूटिंग के पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड से वंचित किए जाने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने जताई आपत्ति कहां यह मीडिया जगत के लिए दो धारी तलवार चलाना न्याय संगत नहीं*।

वाराणसी–भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वाराणसी स्थित मैनेजमेंट कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने सिर्फ मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिए जाने पर अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जा रहा है यह स्वागत योग्य है लेकिन अधिमान्यता प्राप्त एवं  रूटिंग के गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड से वंचित किया जाना न्याय संगत नहीं है यह मीडिया जगत से जुड़े हुए बहुसंख्यक लोगों के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में  रूटिंग के गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान है हर छोटी बड़ी खबरों को जन-जन तक एवं सरकार तक पहुंचाने का काम रूटिंग के गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार करते हैं और सरकार के नीतियों को जन जन तक पहुंचने में गैर मान्यता प्राप्त एवं अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों की प्रमुख भूमिका होती है।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ संपूर्ण मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks