स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का अवतरण दिवस मना भंडारा संपन्न।
वाराणसी

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 54वां जन्मदिन देश और विदेश में बड़े धूमधाम से मनाया गया। काशी में शंकराचार्य घाट स्थित श्री विद्या मठ में लगातार उनके भक्त शिष्यों का जमावड़ा लगा रहा। साथ ही शहर में जगह जगह भक्तों शिष्यों द्वारा जन्मदिन का समारोह रखा गया।
वाराणसी के अस्सी घाट पर पूर्व विधायक प्रत्याशी कैंट विधानसभा राकेश पांडे के नेतृत्व में समाजसेविका प्रिया मिश्रा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा आरती उतार कर जन्मदिन मनाया
साथ ही साथ सभी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महा भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया।
समाजसेविका व शंकराचार्य की शिष्या प्रिया मिश्रा तथा राकेश पांडे ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बताया कि आज धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज व सनातन धर्म के धर्मध्वजा वाहक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का अवतरण दिवस मनाया जा रहा है स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज द्वारा सनातन धर्म के प्रति किए जानेवाले कार्य जगजाहिर है महाराज सनातन धर्म की संजीवनी के रूप में काम कर रहे हैं। धर्म के अनुरूप आचरण करने की शिक्षा देते हैं। हम सभी काशीवासी शंकराचार्य के धर्म हितैषी सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए संकल्पित है। तथा महाराज के जन्मोत्सव पर हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।