जिला योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजनहुआ संपन्न।
वाराणसी

21अगस्त 2023 को वाराणसी जनपद के शृंगेरी मठ में एक दिवसीय जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ वाराणसी के एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा पूर्व क्षेत्राधिकारी आयुर्वेद डॉ भावना द्विवेदी गुजराती समाज के अध्यक्ष अनिल गुरु केसरी समाज के अध्यक्ष अनिल केसरी अनुपम जी, राहुल कमलेश पटेल वी वी सुंदर शास्त्री शैली श्रीवास्तव आशीष टंडन डॉ. याज्ञवल्क्य डॉ. सुनील यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलू मिश्रा कृष्ण कुमार रावत नीरज मिश्रा बृजमोहन पांडे युवा भारत राज्य प्रभारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। एकदिवसीय ज़िला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में योगासन के विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें ट्रेडिशनल योगासन,आर्टिस्टिक सिंगल आर्टिस्टिक पेयर रिदमिक पेयर योगासन खेल मुख्य रहे। वाराणसी जिले के विभिन्न विद्यालयों से संस्थाओं से आए तीन आयु वर्ग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया करीब 250 के लगभग प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम की मैनेजर मधु कुशवाहा व डायरेक्टर अभिषेक पांडे जॉइंट डायरेक्टर प्रिया जायसवाल टेक्निकल डायरेक्टर ईस्ट यू पी वाई एस ए आशीष पांडे, टेक्निकल डायरेक्टर ईस्ट यू पी वाई एस ए ईशा दत्ता व कार्यक्रम में निर्णायक भूमिका में करीब 30 प्रमाणित निर्णायको ने जज की भूमिका निभाई। 40 के करीब वॉलिंटियर्स ने सहयोग दिया जिससे कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सका।
सभी प्रतिभागियों को प्रतिभा के लिए प्रोत्साहित करते हुए मेडल एवम् सर्टिफिकेट दिया गया सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान के लिए मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए। सब जूनियर गर्ल्स ट्रेडिशनल में प्रथम स्थान सौम्या मोदनवाल द्वितीय स्थान दिव्या मौर्य तृतीय स्थान महागौरी। सब जूनियर बॉयज में प्रथम स्थान शिवम ब्रह्मचारी द्वितीय स्थान शशांक ब्रह्मचारी तृतीय स्थान प्रियांशु पटेल। जूनियर गर्ल्स ट्रेडिशनल ग्रुप में प्रथम स्थान कनक गुप्ता द्वितीय स्थान हनी यादव तृतीय स्थान निकिता कुमारी। जूनियर बॉयज ट्रेडिशनल प्रथम स्थान शनि गुप्ता द्वितीय स्थान अनमोल साहनी तृतीय स्थान रवि। और सीनियर बॉयज ट्रेडिशनल में प्रथम स्थान वैभव उपाध्याय द्वितीय स्थान देव कुमार गुप्ता तृतीय स्थान श्रेयांश बाजपेई।
आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर गर्ल्स कैटेगरी में प्रथम स्थान निधि मौर्या द्वितीय स्थान दुर्गेश पाठक तृतीय स्थान तृप्ति प्रजापति। आर्टिस्टिक सिंगल जूनियर ब्यॉज में प्रथम स्थान अनमोल साहनी द्वितीय स्थान अभय कुमार और गर्ल्स में कनक सोनाली हनी आर्टिस्टिक सिंगल सीनियर गर्ल्स में प्रथम स्थान कशिश द्वितीय स्थान सरगम तृतीय स्थान अनु साहनी। वहीं आर्टिस्टिक पेयर जूनियर बॉयज में प्रथम स्थान अभय कुमार और रवि मौर्या द्वितीय स्थान श्रेयांश पांडे और प्रियांश तिवारी। रिदमिक पेयर जूनियर बॉयज में प्रथम स्थान सूरज पांडे और शनि मिश्रा तथा गर्ल्स में प्रथम स्थान रानी कहार और निकिता कुमारी।
कार्यक्रम का के समापन पर अध्यक्ष वी. वी. सुंदर शास्त्री ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।