
55 मिनट में वाराणसी और लखनऊ के बीच के सफर को पूरा किया जायेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ से वाराणसी के लिए पहली उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। इंडिगो एयरलाइन्स की ओर से शुरू की गई इस सेवा से मात्र 55 मिनट में वाराणसी और लखनऊ के बीच के सफर को पूरा किया जा सकेगा। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार इंडिगो फ्लाइट संख्या सीई-7319 दोपहर 2.20 बजे के लिए शुरू की गई है। इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही वाराणसी एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाइट संख्या सीई-7321 शाम 4.05 बजे उड़ान भरेगी जो 55 मिनट बाद लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी को देश की आध्यात्मिक राजधानी से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है, आज इसकी बहुत जरूरत थी।
मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और इंडिगो एयरलाइन्स को प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि वाराणसी के उद्यमियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध समाज और विश्वनाथ धाम में दर्शन करने वालों की मांग आज पूरी हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में वाराणसी ने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भौतिक विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्हें देखते हुए वाराणसी का लखनऊ से जुड़ना बहुत
छोटे शहरों को भी विमान सेवा से जोड़ रही सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट के बारे में पहले कोई सोचता भी नहीं था लेकिन आज आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर को भी वायुसेवा के साथ जोड़ने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का दौर है।
6 साल में वायुसेवा का तीव्र गति से विस्तार हुआ
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पिछले 6 साल में वायुसेवा का तीव्र गति से विस्तार हुआ है। यूपी में 2017 में पहले केवल दो क्रियाशील एयरपोर्ट वाराणसी और लखनऊ थे। वर्तमान में प्रदेश में 9 एयरपोर्ट पूरी तरह से क्रियाशील हो चुके हैं। साथ ही 12 एयरपोर्ट को प्रदेश सरकार तेज गति से तैयार कर रहे है।