सात साल बाद जमानत पर जेल से रिहा हुए प्रतापगढ़ के बसपा नेता मनोज तिवारी

BREAKING NEWS

सात साल बाद जमानत पर जेल से रिहा हुए प्रतापगढ़ के बसपा नेता मनोज तिवारी।

राजा भैया के कट्टर दुश्मन माने जातें हैं कुंडा इलाके के मनोज तिवारी!

अपहरण और हमले के मामले में साल 2016 के मई माह से जेल में निरुद्ध थे मनोज तिवारी।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशी मनोज शुक्ला के पक्ष में बीडीसी सदस्यों के अपहरण और धमकी का दर्ज हुआ था केस।

तकरीबन डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में मनोज तिवारी हैं आरोपी!

थाने में पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से हुई थी झगड़ा!

तत्कालीन बसपा सरकार में जानलेवा हमले और फायरिंग के मामले में राजा भैया को गिरफ्तार कर भेज दिया गया था जेल।

पट्टी विधानसभा से मनोज तिवारी की पत्नी बसपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ी थी चुनाव।

आज कानपुर सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ घर पहुंचे मनोज तिवारी।

घर, गांव और रास्ते में लगे जिंदाबाद के नारे।

कुंडा से प्रतापगढ़ तक बढ़ी सियासी गर्मी!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks