चेयरमैन ने फीता काटकर मिशन इन्द्रधनुष का किया शुभारंभ

चेयरमैन ने फीता काटकर मिशन इन्द्रधनुष का किया शुभारंभ
सोनभद्र

चोपन। सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत हो गई। इस अभियान के तहत क्षेत्र के जीरो से 5 वर्ष के नौनिहालों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण इसी अभियान के तहत किया जाएगा। उपरोक्त अभियान की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में रिबन काटर मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बच्चे को ड्रॉप पिलाया। इस मौके पर चेयरमैन ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है। इस टीके के लगवाने से टीबी, पोलियो, गलघोंटू, टिटनेस, काली खांसी, पीलिया, न्यूमोनिया, खसरा, रूबेला आदि खतरनाक बीमारियों से नौनिहालों को बचाया जा सकता है। यह टीका केवल जीरो से 5 साल तक के बच्चों को ही लगाया जाता है। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुभाष ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्षेत्र के लोग अपने नौनिहालों का निश्चित समय पर टीकाकरण करवाना न भूलें। उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस अभियान के जरिए खासकर मिजिल्स/ रुबेला बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए विशेष तौर पर जोर दिया जा है। इस अभियान को गति देने के लिए गांवों के ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। इस अभियान के तहत प्रत्येक दिन टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर यूनिसेफ प्रतिनिधि रोहित सिंह, पवन सोनकर, एनएम विश्वांशी, अंजली देवी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks