
एटा ! आज गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ ( झौलाछाप ) डा. सर्वेश कुमार व प्रधान सहायक ठा. पुष्पेन्द्र चौहान के द्वारा शहर के कासगंज रोड पर अचानक छापामार कार्यवाही के दौरान हैलिक्स क्लीनिक व सहावर रोड पर शिवओम क्लीनिक को चैकिगं कर नोटिस तामील कराऐ गऐ है ! बताया जाता है कि इसमें से एक क्लीनिक ने ऑन लाइन पंजीकरण आवेदन कर बिना पंजीयन के ही क्लीनिक का संचालन प्रारम्भ कर दिया था ! डिप्टी सीएमओ ने कहा है जनपद में बिना पंजीकरण वाले क्लीनिकों व नर्सिगं होम के खिलाफ शासन की नीति के अन्तर्गत कार्यवाही जारी रहेगी !