01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी की 04 सोलर प्लेट बरामद

एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम बहगो में निर्माणाधीन टंकी से चौकीदार को बंधक बना सोलर प्लेट लूट कर ले जाने की घटना में प्रकाश में आए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी की 04 सोलर प्लेट बरामद।


घटना का विवरण-
वादी दलवीर पुत्र सुखवासी लाल निवासी ग्राम ललेहट थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि ग्राम बहगो मे टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है तथा टंकी के लिये 56 सोलर प्लेट आई थीं जोकि बाउंड्री के बगल में खुली रखी थीं। वादी तथा उसकी पत्नी संगीता टंकी के निर्माण के कार्य की चौकीदारी करते हैं। दिनांक 29.06.23 को मैक्स पिकअप में अज्ञात चोर समय करीब रात तीन बजे 43 सोलर प्लेटों को चोरी कर ले गये हैं। जिसके आधार पर थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 212/2023 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 30.07.2023 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को ग्राम बघौली के जंगल से समय करीव 20.30 बजे पर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से सम्बन्धित 4 सौलर प्लेटें बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. रोहित पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना मेरापुर जनपद फर्रूखाबाद उम्र करीब 25 बर्ष

बरामदगी

  1. लूटी गयी 4 सोलर प्लेटें नोट – पूर्व में तीन अभियुक्तगणों को जेल भेजा जा चुका है, जिनसे कुल 35 सौलर प्लेटों की बरामदगी हो चुकी हैं।

अभियुक्त रोहित का आपराधिक इतिहास—–

  1. मुअस– 31/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 भदवज थाना मेरापुर फर्रूखाबाद
  2. मुअस– 32/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि थाना मेरापुर फर्रूखाबाद
  3. मुअस– 59/2022 धारा 279, 338, 427 भादवि थाना मेरापुर फर्रूखाबाद

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. श्री फूलचन्द्र प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा जनपद एटा
  2. उ0नि0 धीरज शर्मा थाना जैथरा जनपद एटा
    3..है0का0 97 भूपेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
    4.का0 1298 ओमप्रकाश थाना जैथरा जनपद एटा
  3. का0 1296 विवेक कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
  4. का0 1211 गौरव कुमार थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks