मुंगेर के योगआश्रम में बुल्गारिया की महिला की मौत

मुंगेर के योगआश्रम में बुल्गारिया की महिला की मौत :

बिहार मुंगेर

सेवायतन हॉस्पिटल में रविवार की सुबह योग आश्रम में रहने बुलगारिया की महिला सन्यासी (46) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि सन्यासी महिला योगाश्रम में एक माह से रही थी। उसकी तबीयत दो-तीन दिन से खराब थी उसका इलाज सेवायान में किया जा रहा था। रविवार की सुबह आश्रम में बेहोश मिलने के बाद उसे आनन-फानन में सेवायान  अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे 2 घंटे के इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया। और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस सेवायान अस्पताल पहुंची। शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। मेथी का गाना डेनिएला मोल्वोव्सका। दक्षिण पूर्व यूरोप के केंजकेनिया बुलगारीया सोफिया शहर की रहने वाली है।

पिछले 3 दिन से बीमार थी महिला

बताया जाता है कि मृतक विदेशी महिला एक महीना पहले बिहार योग विद्यालय मुंगेर आई थी। योग जीवन कोर्स करने के लिए। पूर्व में दो बार बिहार योग विद्यालय आ चुकी है। विदेशी महिला की मौत के बाद आश्रम प्रबंधन द्वारा घंटो बीत जाने के बाद ना तो निजी अस्पताल में न तो सदर अस्पताल में ना तो पोस्ट मास्टर हाउस किसी प्रतिनिधि को नहीं भेजा गया। जब भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम महिला की डिटेल जानकारी लेनी चाहे तो कोई भी प्रतिनिधि आश्रम से घटनास्थल पर या सदर अस्पताल में नजर नहीं आया। वही इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ पी एम सहाय ने भी कहा कि आश्रम प्रबंधन द्वारा कोई भी व्यक्ति सदर अस्पताल नहीं आया है ना ही हमसे किसी ने बात की है। पुलिस ने शव को लाया है पोस्टमार्टम मुंगेर में होगा इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।

बताया जाता है कि रात से महिला   
अनकाऊंसेस थी जिसके बाद आज प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार कोतवाली पुलिस और सदर अस्पताल के सिविल सर्जन पीएम सहाय आदि पहुंचे। वहीं विदेशी महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसमें डॉक्टर के तीन सदस्य टीम जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है।

उपाधीक्षक ने बताया।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर रमन ने बताया कि विदेशी महिला की मौत निजी अस्पताल में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा लाया गया है। पोस्टमार्टम कर शव को पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks