मुख्य सेविकाओं ने 3 सूत्री मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

वाराणसी 25 जुलाई 2023 बाल विकास पुष्टाहार सुपरवाइजर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्व्हन पर 3 सूत्री मांगों के समर्थन में जनपद की समस्त मुख्य सेविकाओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और प्रदेश सरकार से मुख्य सेविकाओं के प्रमुख तीन मांगे जिसमें स्थानांतरण नीति 2023 24 के विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को निरस्त किये जाने एवं विगत 5 वर्षों से मुख्य सेविकाओं की लंबित ए सी पी तत्काल स्वीकृति किये जाने एवं विगत कई वर्षों से बाल विकास परियोजना अधिकारी पद पर मुख्य सेविकाओं का पदोन्नत किये जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि राणा ने बताया कि मुख्य सेविकाओं की लंबित मांगों पर केंद्रीय नेतृत्व विगत कई वर्षों से निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश से समस्याओं के निदान हेतु मांग किया जा रहा है परंतु आज तक मांगे लंबित है जिसके लिए जनपद वाराणसी में सभी विकास खंड मुख्यालय पर मुख्य सेविकाओं द्वारा आंदोलन के प्रथम चरण दिनांक 24-27 जुलाई तक बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है तत्पश्चात यदि मांगो का निस्तारण नहीं किया जाता है तो मजबूर होकर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर आंदोलन के अग्रिम चरण में एक अगस्त को लखनऊ मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस संबन्ध में
आराजी लाइन विकास खण्ड में श्रीमती सरला साहनी
काशी विद्यापीठ विकास खण्ड में श्रीमती गीतांजलि राणा
सेवापुरी विकास खण्ड में श्रीमती सीता राय चिरईगांव विकास खण्ड में श्रीमती वन्दना श्रीवास्तव
चोलापुर विकास खण्ड में श्रीमती रानिको पिंडरा विकास खण्ड में अनीता सिंह हरहुआ विकासखंड में श्रीमती उषा गौतम बड़ागांव विकास खण्ड में श्रीमती प्रभावती के नेतृत्व में मुख्य सेविकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया।
गीतांजलि राणा अध्यक्ष आई सी डी एससुपरवाइजर्सएसोसिएशन
वाराणसी।