एटा ब्रेकिंग…

एटा में आज “निपुण भारत मिशन” के अन्तर्गत जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन,
खंड शिक्षा अधिकारी निधौलीकलां की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल का ग्राम पंचायत बिजौरी में किया गया आयोजन,
चौपाल के दौरान शासनादेश के अनुपालन में निम्न लिखित गतिविधियां कराई गई,
निधोलीकलां नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी निधोलीकला आनंद द्विवेदी ने चलाई मुहिम,
प्रश्नोत्तर सत्र की जानकारी देते हुए शपथ कार्यक्रम की दी जानकारी, ऑपरेशन कायाकल्प का परिचय और निपुण भारत मिशन का परिचय कराया गया,निपुण भारत मिशन ब्लॉक स्तरीय अपडेट दिए गए,
निपुण ऐप ,दीक्षा ऐप का प्रयोग कराना और डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में प्रेषित की जा रही धनराशि के उपभोग की जानकारी दी गई,
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया,
चौपाल में प्राथमिक विद्यालय बिजौरी,अरथरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौरी के प्रधानाध्यापक/शिक्षक,एआरपी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।