
हिंदूवादी नेता राजू आर्य से मांगी 30 लाख की रंगदारी न देने पर मिली एनकाउंटर में मारने की धमकी
एटा। भारतीय किरसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं अपना दल (एस) के जिला प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को उनका एनकाउंटर करने एवं परिवारजनों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में डालने की धमकी मिली है।
जिसके बाद राजू आर्य ने महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सहित अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन से इसकी शिकायत की है।
दरअसल राजू आर्य ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से फोन आया जिसपर उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को रामपुर जनपद का पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला बताते हुए उनसे 30 लाख रूपए की मांग की गई अथवा यह रकम न देने की स्थिति में परिवार सहित फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में सड़ा देने की धमकी दी गई है।
धमकी मिलने के बाद परिवार दहशत में है स्थिति को देखते हुए राजू आर्य ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।