घर में सो रहे किसान को कर लिया अगवा

घर में सो रहे किसान को कर लिया अगवा

एटा, । घर पर सो रहे किसान का अपहरण कर लिया गया। कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर आए और किसान को उठा ले गए। जब तक गांव के लोग आए तब तक गाड़ी सवार फरार हो चुके थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सोनेठ निवासी किसान अनिल कुमार शनिवार की रात को अपने घर पर सो रहे थे। रात्रि करीब एक बजे पांच लोग घर पर पहुंच गए। उन लोगों ने अनिल को उठाकर जबरन गाड़ी में डाल लिया। रात को परिवार के लोगों की चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंच पाते, तब तक गाड़ी सवार अनिल को उठा ले गए। शोर सुन गांव के लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी अनिल के बारे में पता किया। कोई जानकारी न मिलने पर अनिल के पुत्र आलोक कुमार ने पांच लोगों पर अपरहण का मुकदमा दर्ज कराया है।

दिल्ली पुलिस के ले जाने की बात कही जा रही

थाना अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जानकारी की गई तो पता चला कि अनिल कुमार के वारंट थे। वह तारीख पर नहीं जा रहे थे। दिल्ली पुलिस उन्हें उठाकर ले गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks