खेत के चारों तरफ लगे तार में आए करंट की चपेट में आकर युबक की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । खेत के चारों तरफ लगे तार में आए करंट की चपेट में आकर युबक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
थाना निधौली कलां के गांव श्यामपुर निवासी देवेंद्र बघेल (25) पुत्र राजपाल सिंह गुरुवार सुबह खेत पर पानी लगाने गए थे। सुबह करीब आठ बजे ट्यूबवेल चालू करने गए थे। आरोप है कि ट्यूबवेल मालिक ने अपने खेत के चारों तरफ तार लगाकर उसमें करंट छोड़ रखा है। देवेंद्र खेत पर पहुंचा तो तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे घरवालों में कोहराम मच गया। एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि वीरपाल ने जानवरों को रोकने के लिए खेत के चारों तरफ तार लगा रखे हैं। वीरपाल का ही ट्यूबवेल है। ट्यूबवेल चालू करने के लिए देवेंद्र गया था। उसी दौरान तार के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।