सरकार की रोक के बाद भी दौड़ रहा था करंट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

सरकार की ओर से निर्देश दिए थे कि कहीं पर कंटीले तार नहीं लगा सकते। इसके बाद भी अभी ग्रामीण क्षेत्रों में कंटीले तार लगे हुए हैं। इसी में करंट छोड़ दिया गया था। इसी लापरवाही से युवक की जान चली गई। एसडीएम सदर भावना ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। जिसकी मौत हुई है उसी ने तारों में करंट छोड़ रखा था। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
सबमर्सिबल का बटन दबाते ही महिला को लगा करंट, मौत
अलीगंज। सबमर्सिबल का बटन दबाते ही महिला को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना जैथरा के गांव नगला गजपत निवासी मिथलेश (55) पत्नी रामदास गुरुवार सुबह सबमर्सिबल चला रही थी। बटन दबाते समय करंट लग गया और अचेत होकर गिर पड़ी। परिवारीजन महिला को स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।